- हिन्दू संगठनों का हंगामा, चार लोग हिरासत में जबलपुर (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित कटंगी बाइपास पर शनिवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता होटल सुकून पहुंच गए। संगठन के पदाधिकारियों ने होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोप है कि दो लड़का दो लड़कियां होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले. वहीं पूरा घटनाक्रम होटल सुकून का है जो एक पूर्व प्रशासनिक अधिकारी की बताई जा रही है. हिन्दू संगठनों का आरोप है कि होटल में उनके साथ मारपीट की गई, जिसपर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज किया है. रजिस्टर में नहीं मिली एंट्री..... पुलिस जांच के दौरान होटल के रजिस्टर में संबंधित लोगों की एंट्री दर्ज नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए होटल में मौजूद दो युवकों और दो महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। पुलिस होटल संचालक से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही रजिस्टर, दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बजरंग दल का आरोप है कि कमरे में एक मुस्लिम युवक और दो हिन्दू युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। इस बीच वहां विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने युवकों के साथ मारपीट भी कर दी। सूचना मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। माढोताल थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि हिन्दू संगठनों की ओर से दर्ज कराई गई, शिकायत के आधार पर होटल के चार लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है. उसके बाद आगे की वैधानिक कार्यवाही तय की जाएगी। सुनील साहू / मोनिका / 23 मई 2026/ 05.30