खेल
24-May-2026


कोलकाता (ईएमएस)। इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की शुरुआत संभली हुई रही। अभिषेक पोरेल ने 22 रन बनाए, जबकि लोकेश राहुल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 60 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 5 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे। साहिल पारख ने 24 रन और कप्तान अक्षर पटेल ने 25 गेंदों में 39 रनों की अहम पारी खेली। आखिरी ओवरों में डेविड मिलर ने 19 गेंदों पर 28 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। आशुतोष शर्मा 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता की ओर से सौरभ दुबे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अनुकूल रॉय, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला। हालांकि कार्तिक त्यागी काफी महंगे साबित हुए और अपने 4 ओवर में 55 रन लुटा बैठे। सुबोध/२४ -०५-२०२६