25-May-2026
...


मुंबई (ईएमएस)। भीषण गर्मी के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने ‘समर स्टेट ऑफ माइंड’ की खास झलक साझा की है। सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने खाली समय में क्रोशिया करना काफी पसंद कर रही हैं और गर्मियों को आरामदायक अंदाज में एंजॉय कर रही हैं। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनाली ने कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनके समर मूड की झलक साफ दिखाई दी। पोस्ट की पहली तस्वीर में अभिनेत्री की खूबसूरत सेल्फी नजर आई, जबकि दूसरी तस्वीर में उनका क्रोशिया वर्क देखने को मिला। तस्वीरों में ताजगी से भरा सलाद, हरियाली से सजा खूबसूरत गार्डन और आरामदायक कमरा भी दिखाई दिया, जिसने उनके शांत और सुकूनभरे समर टाइम को दर्शाया। पोस्ट में एक बड़ी टंबलर बोतल भी नजर आई, जिस पर सोनाली का नाम लिखा हुआ था। अभिनेत्री गर्मी के मौसम में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही हैं। इसके अलावा टेबल पर एक छोटा हैंड फैन और आईपैड भी रखा दिखाई दिया, जिसने उनके आरामदायक समर सेटअप को और खास बना दिया। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में सोनाली बेंद्रे ने लिखा, “समर स्टेट ऑफ माइंड,” और इसके साथ एक इमोजी भी साझा किया। अभिनेत्री के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस उनकी सादगी भरी लाइफस्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। सोनाली बेंद्रे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी और पेशेवर सफर से जुड़ी झलकियां साझा करती रहती हैं। इससे पहले मार्च महीने में उन्होंने अपने प्रशंसकों को 90 के दशक की यादों की सैर कराई थी। अभिनेत्री ने अपने शुरुआती फिल्मी करियर की कई पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो मोंटाज साझा किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। उस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, “जब तस्वीरें थोड़ी धुंधली होती थीं, लेकिन जिंदगी कहीं ज्यादा आसान थी।” वीडियो में वह 90 के दशक के कई स्टाइलिश लुक्स में नजर आई थीं, जिसने फैंस को पुरानी यादें ताजा करने का मौका दिया। गौरतलब है कि सोनाली बेंद्रे ने साल 1994 में फिल्म आग से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने सरफरोश, दिलजले, डुप्लीकेट और मेजर साब जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया। आज भी दर्शक उन्हें हम साथ-साथ हैं में निभाए गए ‘प्रीति’ के किरदार के लिए खास तौर पर याद करते हैं। सुदामा/ईएमएस 25 मई 2026