व्यापार
25-May-2026
...


- अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों से वायदा बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। सोने और चांदी के वायदा भाव में सोमवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार (एमसीएक्स) और अंतरराष्ट्रीय बाजार (कॉमेक्स) दोनों में कीमती धातुओं की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिल रहे मजबूत संकेतों के चलते भारतीय वायदा बाजार में निवेशकों का उत्साह बढ़ा, जिससे सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट 600 रुपये से अधिक महंगा हुआ, जबकि चांदी के जुलाई कॉन्ट्रैक्ट ने 4,300 रुपये से ज्यादा की छलांग लगाई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के जून कॉन्ट्रैक्ट ने सोमवार को तेज शुरुआत की। यह 471 रुपये की उछाल के साथ 1,59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,58,679 रुपये था। खबर लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 637 रुपये की तेजी के साथ 1,59,316 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दिन के दौरान इसने 1,59,500 रुपये का उच्च स्तर और 1,59,150 रुपये का निचला स्तर छुआ। इस साल सोने का सर्वोच्च स्तर 1,80,779 रुपये दर्ज किया गया था। चांदी ने भी मारी लंबी छलांग चांदी के वायदा भाव में भी सोमवार को जोरदार तेजी रही। एमसीएक्स पर चांदी का जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 4,837 रुपये की बड़ी उछाल के साथ 2,76,683 रुपये प्रति किलो पर खुला। इसका पिछला बंद भाव 2,71,846 रुपये था। समाचार लिखे जाने तक यह कॉन्ट्रैक्ट 4,394 रुपये की तेजी के साथ 2,76,240 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने दिन के उच्चतम स्तर 2,76,888 रुपये और न्यूनतम स्तर 2,75,544 रुपये को छुआ। इस साल चांदी का सर्वोच्च स्तर 4,20,048 रुपये प्रति किलो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी तेज अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के वायदा भाव में तेजी का रुख रहा। कॉमेक्स पर सोना 38.60 डॉलर की तेजी के साथ 4,561.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि यह 4,532 डॉलर पर खुला था। इस साल इसका सर्वोच्च स्तर 5,586.20 डॉलर था। इसी तरह, चांदी का वायदा भाव 1.95 डॉलर की बढ़त के साथ 78.14 डॉलर प्रति औंस पर था, जो 76.75 डॉलर पर खुला था। इस साल चांदी का उच्चतम स्तर 121.79 डॉलर प्रति औंस रहा। सतीश मोरे/25मई ---