क्षेत्रीय
25-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स, जिला समिति बिलासपुर की मासिक बैठक शुक्रवार को जल संसाधन विभाग परिसर स्थित प्रार्थना भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत जिला समिति के अध्यक्ष बी.एन. ओझा ने उपस्थित सदस्यों के स्वागत के साथ की। उन्होंने फोरम की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण सदस्यों के सामने रखा। समाज सेवा के लिए डीप फ्रीजर समर्पित फोरम के सदस्यों ने करीब एक वर्ष पहले समाज कल्याण के उद्देश्य से शव वाहन के लिए डीप फ्रीजर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। सदस्यों के सहयोग से यह संकल्प अप्रैल 2026 में पूरा हुआ। इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति समिति ने आभार जताया। विशेष रूप से राजेश साहू के योगदान की सराहना की गई। बताया गया कि राजेश बॉडी मेकर्स के संचालक राजेश साहू ने शव वाहन की बॉडी निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया। उन्होंने केवल सामग्री की लागत ली और अपनी मेहनताना राशि समाज सेवा के लिए समर्पित कर दी। एक लाख की श्रम-राशि समाज सेवा में दी बैठक में बताया गया कि राजेश साहू ने लगभग एक लाख रुपए की अपनी श्रम-राशि समाजहित में छोडकऱ अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके इस योगदान के लिए जिला समिति की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान उन्होंने भविष्य में भी फोरम के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया। जन्मदिन पर भी किया सम्मान बैठक में सदस्यों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई। इसके बाद मई माह में जन्मे सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में जिला समिति के सचिव आर.के. मित्तल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मनोज राज 25 मई 2026