क्षेत्रीय
25-May-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l गत दिवस जिले की तहसील नरसिंहगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के विस्तार और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाया गया जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आप के वरिष्ट कार्यकर्ता गोकुलप्रसाद यादव के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी की अध्यक्षता व प्रदेश संयुक्त सचिव प्रवीण सक्सेना के मार्गदर्शन तथा जिला अध्यक्ष यूथ विंग विशाल सोनी की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में भारी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और महिलाओं ने पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के विजन पर भरोसा जताते हुए आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश संयुक्त सचिव प्रवीण सक्सेना ने कार्यकर्ताओ संबोधित करते हुए कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई अब रसोई की डायन बन चुकी हैl लगातार डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं और प्रधानमंत्री मेलोनि को मिलोडी खिलाने में लगे हुए हैं जिला अध्यक्ष दिनेश चन्द्रवंशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की, शोषितों और वंचितों की सच्ची आवाज़ है। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया गया और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तय की l कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया जिनमें मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष डॉक्टर विंग कमल सिंह धनावत, जिला अध्यक्ष किसान संघ रामनारायण मंडलोई,जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग हेमराज केवट, जिला सचिव दिलीप कुशवाह, जिला अध्यक्ष लीगल विंग दौलत राम ने पार्टी की रीती नीती से सबको अवगत कराया l इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में राज भाट, छोटी बाई, धन्नू बाई, नर्बदी बाई, भूरी बाई, रेखा, ममता बाई, सुशीला बाई, हसीना बी, गुलाब बाई, ज़ीनत बी, संतोष सेन (पुत्र गोकुल सेन), गोलू, अनुराग भाट, देवकी बाई, मन्ना बाई, बेबी बाई, शारदा बाई, सुनीता बाई, गुड्डन बाई, रूपा बाई, केशा बाई, बेजंती बाई, कंचन बाई, प्रदीप कलशिया (पुत्र भेरूलाल), अभिषेक, गो. कुशवाह, पप्पु कुशवाह (हलवाई), भूरी बाई कुशवाह, जितेन्द्र, अली बाई (लुहारकी) और लक्ष्मी बाई शामिल है।-निखिल/राजगढ़/25/5/2026