बिलासपुर (ईएमएस)। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रशिक्षण प्रभारी एवं योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने रविवार को झूलेलाल मंगलम पहुंचकर प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, आवासीय सुविधा और भोजन व्यवस्था का जायजा लिया गया। रूपनारायण सिन्हा ने जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में चल रही तैयारियों पर संतोष जताते हुए व्यवस्थाओं की सराहना की। 25 मई से शुरू होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण भाजपा के इस दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 25 मई से होगी। प्रशिक्षण में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा, मीडिया प्रबंधन और सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले दिन के प्रथम सत्र का उद्घाटन बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे। दूसरे सत्र में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नि संबोधित करेंगे। तीसरे सत्र में संभाग सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला मौजूद रहेंगे। चौथे सत्र में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला मीडिया प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पांचवें सत्र में संभाग प्रभारी एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी कार्य विस्तार और संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देंगी। इसके बाद भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। दूसरे दिन इन विषयों पर होगा मंथन दूसरे दिन प्रदेश आईटी सेल संयोजक सुनील पिल्लई कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक हमारा इतिहास एवं विकास विषय पर विचार रखेंगे। नौवें सत्र में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल देश के समक्ष चुनौतियां, राजनीति और सामाजिक विषयों पर संबोधित करेंगे। वहीं श्रद्धा मिश्रा सोशल मीडिया से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन देंगी। दसवें सत्र में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा विचार परिवार विषय पर अपना संबोधन देंगे। इसके बाद प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश संयोजक डॉ. अखिलेश जैन हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान विषय पर प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम का समापन समारोह उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। मनोज राज 25 मई 2026