मुम्बई (ईएमएस)। एकदिवसीय क्रिकेट में कई रोमांचक और अनौखे रिकार्ड बने हैं। एक ऐसा ही रिकार्ड है एकदिवसीय में अर्धशतक के साथ ही मैच में पांच विकेट लेने का। ये रिकार्ड अब तक केवल 25 खिलाड़ियों के नाम है जिसमें तीन भारतीय खिलाड़ी और एक पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हैं। सबसे पहले ये रिकार्ड साल 1987 में वेस्टइंडीज के वि रिचर्ड ने बनाया था। वहीं भारत की ओर से ये उपलब्धि सबसे पहले आक्रामक सलामी बल्लेबाज और वैकल्पिक स्पिनर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने अपने नाम की थी। श्रेकांत ने 10 दिसंबर 1988 को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड के खिलाफ, उन्होंने पहले केवल 27 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट लिए थे। इसके बाद, उन्होंने बल्लेबाजी में भी जौहर दिखाते हुए 70 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत को जीत मिली। वहीं दूसरे भारतीय हैं सौरव गांगुली। गांगुल ने अपनी कप्तानी के दौर में यह कारनामा किया। 11 दिसंबर 2000 को कानपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ, गांगुली ने 34 रन देकर 5 विकेट झटके। फिर लक्ष्य का पीछा करते हुए, उन्होंने नाबाद 71 रनों की कप्तानी पारी खेली। वहीं तीसरे भारतीय हैं युवराज सिंह। युवराज ने ने 6 मार्च 2011 को बेंगलुरु में आयरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच के दौरान यह जादुई प्रदर्शन किया। उन्होंने से 31 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके बाद नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इस विशिष्ट क्लब में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। वह दुनिया के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 3 अलग-अलग एकदिवसीय डे मैचों में अर्धशतक और 5 विकेट लेने का यह दोहरा कारनामा किया है, जो किसी भी ऑलराउंडर के लिए एक अटूट रिकॉर्ड है। पहली बार अफरीदी ने 27 अक्टूबर 2000 को लाहौर के अपने घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ से 61 रनों की तूफानी पारी खेली और 40 रन देकर 5 विकेट लिए। इसके बाद, 20 नवंबर 2011 को शारजाह में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 75 रन बनाए और 35 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। तीसरी और सबसे खतरनाक बार, अफरीदी ने 14 जुलाई 2013 को प्रोविडेंस में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने तेजी से 76 रन बनाये और फिर गेंदबाजी में 12 रन देकर 7 विकेट लिए। इससे पहले ये रिकार्ड मार्क वॉ, सनथ जयसूर्या, पॉल कॉलिंगवुड, क्रिस गेल, लांस क्लूजनर, शाकिब अल हसन और बास डी लीडे के ही नाम था। गिरजा/ईएमएस 26मई 2026