क्षेत्रीय
26-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। बेलगहना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है। घुमाने का झांसा देकर मासूम को मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने वाला आरोपी उसे सुनसान खेत में ले गया और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। लेकिन घटना सामने आते ही बेलगहना पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। जंगल में छिपे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत यादव उर्फ दउआ के रूप में हुई है। पूरी रात तलाशते रहे परिजन पुलिस के मुताबिक 23 मई की शाम आरोपी बच्ची को घुमाने का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गया। इसके बाद सक्तीबहरा क्षेत्र के सुनसान खेत में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। रातभर परिजन बच्ची की तलाश करते रहे। अगले दिन जब बच्ची घर पहुंची तो उसने परिवार को पूरी घटना बताई। शिकायत मिलने के बाद थाना कोटा में तत्काल पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जंगल भागा आरोपी, ड्रोन से घेराबंदी कार्रवाई के दौरान आरोपी जंगल की ओर भाग निकला। घने जंगल में तलाश कठिन होने पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद ली और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। मनोज राज 26 मई 2026

खबरें और भी हैं

मृगवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से मप्र-राजस्थान जा रही गांजे की खेप पकड़ी दो बाइकों पर सवार 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक गांजा जब्त गुना (ईएमएस)।जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छबड़ा रोड पर बड़ोद गांव के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अंतरराज्यीय तस्करों को रंगेहाथ दबोचा है। पकड़े गए तस्करों में से दो ओडिशा और दो गुना जिले के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कुल 10.157 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो बाइकें और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव को विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बीनागंज तरफ से कुंभराज होते हुए चार व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर अवैध गांजा लेकर राजस्थान की ओर जाने वाले हैं, जिनमें पीछे बैठे दो व्यक्ति ओडिशा के हैं