क्षेत्रीय
26-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। जुआडिय़ों के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे रेड मारकर 06 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों से नगदी रकम 47,900 और 52 पत्ती ताश जप्त किया है। जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश पर सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कल दिनांक 24.05.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सरकंडा पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर जुआरियों के फ? में रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके से रंगे हाथों जुआ खेलते हुए कुल 06 आरोपियों को दबोच लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने नगद ?47,900/- (सैंतालीस हजार नौ सौ रुपये), 52 पत्ती ताश जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम व पता 1. देवेंद्र देवांगन पिता- स्व. भागवत प्रसाद देवांगन, निवासी-रपटा चौक, सरकंडा। 2. हरिओम साहू पिता-राम अवतार साहू, निवासी- शर्मा विहार, सरकंडा। 3. दुर्गेश यादव पिता- स्व. आलोक कुमार यादव, निवासी-मनोहर टॉकीज के पास, थाना कोतवाली। 4. राजू सोनकर पिता- नलंधर सोनकर, निवासी- देवान्चल, सरकंडा। 5. गोवर्धन साहू पिता-फागू राम साहू, निवासी- एकता कॉलोनी, थाना सरकंडा। 6. रितेश शर्मा पिता-स्व. राजेंद्र शर्मा, निवासी-शर्मा विहार, थाना सरकंडा। मनोज राज 26 मई 2026

खबरें और भी हैं

मृगवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से मप्र-राजस्थान जा रही गांजे की खेप पकड़ी दो बाइकों पर सवार 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो से अधिक गांजा जब्त गुना (ईएमएस)।जिले के मृगवास थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने छबड़ा रोड पर बड़ोद गांव के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अंतरराज्यीय तस्करों को रंगेहाथ दबोचा है। पकड़े गए तस्करों में से दो ओडिशा और दो गुना जिले के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कुल 10.157 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, दो बाइकें और चार मोबाइल जब्त किए गए हैं। जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस मृगवास थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव को विश्वसनीय मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि बीनागंज तरफ से कुंभराज होते हुए चार व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों पर अवैध गांजा लेकर राजस्थान की ओर जाने वाले हैं, जिनमें पीछे बैठे दो व्यक्ति ओडिशा के हैं