जयपुर (ईएमएस)। प्रतापगढ़ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद चित्तौडग़ढ़ सी.पी. जोशी की अध्यक्षता और राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा की सह अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सांसद चित्तौडग़ढ़ जिले में संचालित विभिन्न केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम स्वनिधि, एनआरएलएम, पोषण 2.0, एक जिला एक उत्पाद, सामाजिक सुरक्षा योजना, महिला एवं बाली विकास संबंधित योजनाओं, कचरा निस्तारण, जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (राजीविका) की समीक्षा के दौरान स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों से जोडऩे पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में लखपति दीदी, नमो ड्रोन दीदी, सोलर दीदी, कृषि सखी एवं पशु सखी जैसी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में हजारों महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से वित्तीय सहायता एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। अशोक शर्मा/ 4:40 बजे/ 26 मई 2026