राज्य
26-May-2026


- गलत टेस्ट रिपोर्ट, गलत इलाज से हड़कंप नीमच (ईएमएस)। नीमच जिले के जीरन क्षेत्र के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की पैथोलॉजी लैब में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीजों के यूरिन सैंपल की सही जांच किए बिना ही कुछ मिनटों में रिपोर्ट जारी की जा रही थी। एक मरीज के परिजन ने लैब की गतिविधियों का वीडियो बना लिया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। बताया गया कि कई सैंपल टेबल पर रखे रहे, लेकिन रिपोर्ट पहले ही तैयार कर दी गई। घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि गलत टेस्ट रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को गलत दवाएं दी जा सकती हैं, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता है। मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गई है। अधिकारियों ने जांच के आदेश देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नंदिनी परसाई/26 मई 2026