जयपुर (ईएमएस)। डीडवाना-कुचामन जिला प्रभारी सचिव नकाते शिवप्रसाद ने कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समर कंटीजेंसी प्लान के तहत जिले में पेयजल, विद्युत, चिकित्सा व्यवस्था सहित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं कीविस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक प्रगति कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने समर कंटीजेंसी प्लान के तहत जिले में पेयजल व्यवस्था के लिए किये गए कार्यों की प्रगति, नल कनेक्शन से जलापूर्ति की समीक्षा कर नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी को देखते हुए विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को लू व तापघात तथा मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा संस्थानों में सभी व्यवस्थाएँ सुचारु बनाये रखने के निर्देश दिए।बैठक में प्रभारी सचिव ने विभागवार बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित समय अवधि में पूरी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभागवार योजनाओं की समीक्षा करते हुए अटल पथ, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना स्वामित्व योजना ,अटल ज्ञान केंद्र, पंडित दीनदयाल गरीबी मुक्त ग्राम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत भामाशाहों के सहयोग से अधिक से अधिक रिचार्ज शाफ्ट, सोक पिट एवं अन्य जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण के निर्देश दिए। अशोक शर्मा/ 4:40 बजे/ 26 मई 2026