क्षेत्रीय
26-May-2026
...


जयपुर (ईएमएस)। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर ने कार्यवाही करते हुये आरोपी राहुल कुमार शर्मा को 4,000/- चार हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर को एक शिकायत इस आशय की मिली की दिनांक 01.05.2026 को परिवादी ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों इन्टे. उदयपुर को शिकायत पेश कि जिसमें जरिये दानगृहिता भूमि रजिस्ट्री करवाने के पश्चात उसका नामान्तरण खोलने की एवज में 7000 रूपये रिश्वत राशि की मांग की जिस पर दौराने मांग सत्यापन परिवादी से आरोपी श्री राहुल कुमार शर्मा द्वारा 1000 रूपये रिश्वत राशि ग्रहण की गई तथा 4000 रूपये दौराने ट्रेप कार्यवाही रिश्वत राशि ग्रहण कर ए.सी.बी. टीम को आता देखकर अपने सरकारी निवास में बने टायलेट में बनी डब्लुसी में डाल दिये जिस पर आरोपी की निशादेही से बरामद किये गये।जिस पर डॉ रामेश्वर सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों, के सुपरवीजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इन्टेलीजेन्स युनिट उदयपुर की प्रभारी डॉ सोनू शेखावत के नेतृत्व में आज श्री राजेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी श्री राहुल कुमार शर्मा पुत्र श्री ओमप्रकाश शर्मा को 4,000/- चार हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी राहुल कुमार शर्मा से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (यथा संशोधित 1988) के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। - 26 मई 2026