क्षेत्र का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता-सोनमती चौधरी विकास के नये आयाम विकसित कर रहा है गनेशपुर-दयाराम चौधरी बस्ती (ईएमएस)। मंगलवार को आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर की अध्यक्ष श्रीमती सोनमती चौधरी ने विधि विधान से श्री हनुमान जी की पूजा और भण्डारे के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। कहा कि नव निर्मित कार्यालय के बन जाने से कार्य में सुविधा रहेगी। चरणबद्ध ढंग से आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर में विकास कार्य पूरे कराये जा रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सभासद और अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय की देख रेख में विकास के जो कार्य कराये जा रहे हैं उससे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को गति मिली है। कहा कि शासन स्तर पर स्वीकृत योजनाओं को पूरा कराकर विकास के नये आयाम विकसित किये गये हैं। गनेशपुर नगर पंचायत के नागरिकों को अब बेहतर सुविधायें प्राप्त हो रही है। कहा कि विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जनता को बेहतर सुविधा मिले यह हम सबकी प्राथमिकता होनी चाहिये। अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पाण्डेय ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये बताया कि नगर पंचायत में विकास के अनेक कार्य पूर्ण कराये जा रहे हैं और यह क्रम निरन्तर जारी है। आदर्श नगर पंचायत गनेशपुर के नव निर्मित कार्यालय के उद्घाटन और भण्डारा अवसर पर मुख्य रूप से सभासद रेशमा देवी, निर्मला देवी, अंकित कुमार, ब्रम्हाप्रसाद, मो. फरहान, इन्द्रजीत यादव, मो. फारूख, सुमन, गणेश कुमार, शिवनरायन चौधरी, दुर्गेश सोनकर, पूजा, सुनीता देवी, मधु श्रीवास्तव, मो. मुख्तार, दुर्गेश चौबे, प्रकाश निषाद, अरूण सोनकर के साथ ही उमेश तिवारी, अरविन्द श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, आशीष चौधरी, परशुराम साहनी, राकेश पाण्डेय, पप्पू उपाध्याय, विनोद बाबा, रामभवन वर्मा, राधे चौधरी, डिम्पल यादव, नरेन्द्र चौधरी, अर्जुन यादव, बालमुकुन्द मिश्र, घनश्याम उपाध्याय, कृपाशंकर उपाध्याय, राजन पाण्डेय, अभिषेक चौधरी, राम बहादुर वर्मा, लालचंद चौधरी, प्रभाकर मिश्र, रामदीन उपाध्याय, शिवपूजन मिश्र, केदारनाथ दूबे, गजेन्द्र चौधरी, सैम, मनीष, महेन्द्र, फूलचन्द, दुर्गा प्रसाद चौधरी, मो. आरिफ, रिंकू, विकास, सुरेन्द्र, सोनू सिंह, पृथ्वी सिंह के साथ ही नगर पंचायत गनेशपुर के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। .../ 26 मई /2026