क्षेत्रीय
श्योपुर (ईएमएस)| सांदीपनि विद्यालय में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ट्रेड आईटी एवं ईटी के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की 20 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग कार्यशाला संपन्न हुई। प्राचार्य अशोक खंडेलवाल ने बताया कि 20 दिवसीय कार्यशाला के दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक कार्य कौशल एवं कम्प्युटर संचालन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण व्यवसायिक प्रशिक्षक श्री राघवेंद्र तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर प्रशिक्षक श्री शुभम शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।