जबलपुर (ईएमएस)। ग्रीष्म काल में तपन से राहत पानी के लिएमे एवं निर्मल जल की उपयोगिता देखते हुए चंदना संभाग अध्यक्ष श्रीमती संध्या जैन शांत के द्वारा श्री वर्णी गुरुकुल में एक वाटर कूलर लगवाया गया। गुरुकुल के अधिष्ठाता ब्रह्मचारी जिनेश भैया के निर्देशन में मंत्रो के उच्चारण के साथ वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। भैया का सम्मान सभी बहनों ने शाल श्रीफल भेंट करके किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आहार दान हेतु भोजन शाला में 11 सौ की राशि भी भेंट की गई। पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए गुरुकुल के मैदान के चारों तरफ आम, जामुन, नीम , अमरूद पपीता आदि फलदार एवं औषधि पौधों का रोपण किया गया| कार्यक्रम में चंदना संभाग लॉर्डगंज शाखा से श्रीमती साधना बड़कुल , श्रीमती मीना जैन ,श्रीमती सुषमा जैन( पु.पा) शाखा अध्यक्ष श्रीमती मीना बड़कुल,संजना, भानु प्रिया , शांतिनाथ शास्त्री नगर शाखा से आरती, ममता, निधि, अध्यक्ष सुषमा, डॉली, रीना, शैली, त्रिशला महिला मंडलमढिया शाखा से श्रीमती विमला जैन ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। सुनील साहू / मोनिका / 26 मई 2026