क्षेत्रीय
26-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। आगामी ईदुज्जुहा त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया कि ईदुज्जुहा का त्यौहार 28 मई को प्रात: 7 बजे पुराना बस स्टेण्ड से जुलूस निकाला जायेगा, जो एचडीएफसी चौराहे होते हुए ईदगाह पहुंचेगा। प्रात: 8 बजे ईदगाह पर ईदुज्जुहा की नमाज अदा की जायेगी। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने कहा कि जिला हमेशा से ही आपसी सद्भाव और शांति का प्रतीक रहा है। ईदुज्जुहा का त्यौहार सौहार्दपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाए। सभी की भावनाओं का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थान से किसी भी घटना की सूचना प्राप्त होती है तो उस पर त्वरित कार्यवाही जाए। सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों पर संबंधित विभागों द्वारा पूर्ण रूप से अमल किया जाकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने कहा कि जिले में सभी त्यौहार आपसी भाईचारे एवं परस्परा सामंजस्य के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाए। सभी त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। बैठक में ईदुज्जुहा तथा आगामी मोहर्रम त्यौहार की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान कलेक्टर डीएन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर, संयुक्त कलेक्टर सोनम जैन, एसडीओपी विवेक शर्मा सहित अधिकारीगण, जिला स्तरीय समिति के अशासकीय सदस्यगण उपस्थित रहे। ईएमएस/ओमप्रकाश रघ्रुवंशी/ 26 मई 2026