मंडला (ईएमएस)। मानव सेवा ही माधव सेवा है, इसी कथन को चरितार्थ करते हुए हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति कटनी शाखा मंडला के द्वारा मंडला शहर में मुख्य स्थानों पर हरे माधव प्याऊ की स्थापना की जा रही है। प्रकृति एवं पर्यावरण की सुरक्षा की व्यवस्थायों का पालन करते हुए एवं आध्यात्मिक भक्ति मार्ग में चलकर समिति के द्वारा भीषण गर्मी में मंडला शहर एवं उपनगगर महाराजपुर में विभिन्न जगह जहां पर लोगों का आवागमन अधिक है,ऐसे लगभग 25 स्थानों पर हरे माधव प्याऊ की स्थापना की गई है। समिति के द्वारा नगर वासियों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की जा रही है। इस सेवा कार्य के माध्यम से तपती धूप में प्यास से व्याकुल लोगों को राहत एवं तृप्ति प्राप्त हो रही है। समिति के सदस्यों ने बताया सतगुरु बाबा ईश्वर शाह जी के आशीर्वाद से हर साल हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के द्वारा सेवा भावना को देखते हुए प्याऊ की स्थापना क्रम जारी रहता है,इस पहल में शहर के सेवाभावी नागरिकों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है। ईएमएस/मोहने/ 26 मई 2026