26-May-2026
...


- तुरंत लोन और कम ब्याज का झांसा देकर फंसाते है जाल में - फिर निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर करते है ब्लेकमेल भोपाल(ईएमएस)। सोशल मीडिया, एसएमएस, व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर कम ब्याज पर तुरंत लोन देने का झांसा देकर तेजी से बढ़ रही साइबर ठगी और ब्लेकमेल की घटनाओ को लेकर क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट भोपाल ने एडवाइजरी जारी की है। एडवायजरी में आमजन को सतर्क करते हुए बताया गया है कि वर्तमान में साइबर अपराधी सोशल मीडिया, एसएमएस, और व्हाट्सएप के जरिए इंस्टेंट लोन ऐप्स का प्रचार कर रहे हैं। ये ऐप्स बिना डॉक्यूमेंट कुछ ही मिनटो में लोन अप्रूव कर पैसा अकाउंट में डालने का झांसा देकर लोगों को फंसाते हैं। एप डाउनलोड करते ही यूजर्स से कॉन्टेक्ट, गैलेरी, एसएमएस, फोटो कैमरा और आधार कार्ड तक की जानकारी हासिल कर लेते है। इससे अपराधी पूरे मोबाइल डेटा को अपने सर्वर पर कॉपी कर लेते हैं। - पर्सनल डाटा चोरी कर मोटी रकम वसूलने के लिये करते है ब्लेकमेल जारी एडवायजरी में बताया गया है कि इस समय इंटरनेट पर बहुत से मोबाइल एप है, जो आपको लोन देते हैं। लोग लालच में आ कर बिना जाने परखे इस एप को मोबाइल में डाउन लोड कर लेते हैं, डाउन लोडिंग के समय बिना पढ़े ही लोग एक्सिस करते जाते हैं, जिससे वो आपका पर्सनल डाटा चोरी कर लेता है। कई बार ये ठग कुछ अश्लील मैसेज या पिक्चर लोन लेने वाले के कॉन्टेक्ट लिस्ट में जुड़े परिचितों, रिश्तेदारो को भेजने की धमकी देकर ब्लेकमेल करते हुए समाज में बदमान करने की धमकी देते हैं। या लोन लेने वाले के ऊपर दबाव बनाकर कई गुना ज्यादा पैसा वसूलते हैं। - बचाव के उपाय केवल उन्हीं ऐप्स से लोन लें जो आरबीआई से पंजीकृत एनबीएफसी या बैंक से जुड़े हों। यदि कोई ऐप फोटो-कॉन्टैक्ट लिस्ट की परमिशन मांगे, तो तुरंत अनइंस्टॉल करें। प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड करते समय ऐप के रिव्यू जरूर पढ़ें, फर्जी रिव्यू से सावधान रहें। व्हाट्सअप या टेलीग्राम से लिंक से मिले ऐप कभी डाउनलोड न करें, यह धोखाधड़ी का संकेत हो सकता है। जुनेद / 26 मई