क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। केंट पुलिस ने मेंहदीबाग के पीछे खण्डहर सदर में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 320 पाव देशी शराब जब्त की है| केंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर मेंहदीबाग के पीछे खण्डहर सदर में शराब बेचने की फिराक में खड़े मुमताज बिल्डिंग के पास गलगला बेलबाग निवासी 48 वर्षीय दिलीप कुकरेजा को गिरफ्तार कर उसके पास से 320 पाव देशी शराब जब्त की है| जब्त शराब की कीमत लगभग 24 हजार 320 रूपये की बताई गई है| पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। सुनील साहू / मोनिका / 27 मई 2026/ 04.52