जबलपुर (ईएमएस)। गुंजन कला सदन जबलपुर, पाथेय, मंथन के संयोजन में अमर शहीद स्मृति मेला, गोलबाजार के मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित गीत गायन प्रतियोगिता में जहां गायक, गायिकाओं ने हिस्सा लिया वहीं श्रोताओं, दर्शकों ने इस गीत गायन प्रतियोगिता का भरपूर आनंद उठाया| जूनियर वर्ग विजेता नित्याजीत सिंह 12 वर्षीय प्रथम, अवनि धनोप्या द्वितीय, केशर यादव तृतीय रहे| सीनियर विजेता रविनंदन श्रीवास्तव प्रथम सहित शांति राय, अनिल प्रजापति, सीमा पटेल, संजय जैन, पंकज जैन, विश्वनाथ, ओम पाराशर, शुभी सैनी, मोनिका, अंश, अंशिका, मुश्ताख, विनीता दीवान, राकेश चौधरी, अलका वर्मा, नीरज, भीम सिंह दीवान, नीता, नीरस, चंद्रभान बघेल आदि ने मधुर गायन प्रस्तुत किया| कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार प्रतुल श्रीवास्तव, नालिनकांत बाजपेई, चंद्रशेखर शर्मा, विनोद यादव, नरेंद्र जैन, विजय जायसवाल, भारती साहा, नीरज जैन, अंजन कुमार, आजाद आदि की उपस्थिति रही| संचालन राजेश पाठक प्रवीण ने किया| सुनील साहू / मोनिका / 27 मई 2026/ 03.16