क्षेत्रीय
27-May-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) | कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह 25 मई से 31 मई तक मनाया जा रहा है, इसी क्रम आज जेल में बंदियों का तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों पर उन्मुखीकरण करते हुए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तम्बाकू नियंत्रण के जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप शर्मा द्वारा बंदियों को उपचार दिया गया तथा बताया गया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियाँ सहित अनेक गंभीर रोग उत्पन्न होते हैं, जो जानलेवा होते है, इसलिए हमें और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसके दुष्प्रभावों को समझते हुए तंबाकू के सेवन से दूर रहना चाहिए। जिससे प्रभावित होकर 05 ऐसे बंदी जिन्हें जेल में आने से पूर्व तम्बाकू बीड़ी की लत थी, उनके द्वारा नशा छोड़ने के लिए अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत करने हेतु शपथ ली, इन सभी को चिकित्सक द्वारा एंटी टोबेको दवाई उपलब्ध करायी गई, साथ ही 05 अन्य बंदियों को जांच संबंधी उपचार भी उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रभात कुमार, जेल चिकित्सक डॉ. संजय जैन, दन्त चिकित्सा सहायक जयप्रकाश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के मीडिया अधिकारी आरबी शाक्य एवं अन्य जेल स्टाफ उपस्थित रहे।