नई दिल्ली (ईएमएस)। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने बुधवार को चार हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों और वरिष्ठ अधिवक्ता वी मोहना को शीर्ष अदालत के जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान के अनुसार मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 22 और 27 मई को इस सिलसिले में बैठकें कीं। इसके बाद कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू, मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहना को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मई/2026