जबलपुर (ईएमएस)। शहर के रांझी थानांतर्गत अन्ना बाबा हनुमान नगर क्षेत्र में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला की लाश कुएं में मिली है। मौके पर कुछ ऐसे निशान मिले हैं, जिसके चलते वृद्धा की हत्या की आशंका जताई जा रही है। वृद्धा के शरीर पर कपड़े भी नहीं पाए गए है| देर रात मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है। सीएसपी रांझी ने बताया कि रांझी अन्ना बाबा क्षेत्र में पुष्पा शर्मा नामक 75 वर्षीय महिला की लाश कुएं में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला अकेले यहां रहती थी, उनके दो बेटे हैं जो बाहर काम करते हैं। मौत किन परिस्थितियों के चलते हुई इसकी जांच की जा रही है। पूरी जांच और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। (न्यूज अपडेट हो रही है) अजय पाठक / मोनिका / 28 मई 2026/ 02.35