क्षेत्रीय
28-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अधारताल अतंर्गत रिछाई पुल के नीचे एक बोरी में देशी शराब के पाव छिपाकर बेचने वाले शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 318 पाव देशी शराब जब्त की है| अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि गत रात मुखबिर की सूचना पर पानी की टंकी के पास ग्राम खैरी अधारताल निवासी 24 वर्षीय गुलशन चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उसने बताया कि शराब के पाव बोरी में भरकर पुल के नीचे छिपाकर रखे है| पुलिस ने रिछाई पुल के नीचे शराब की बोरी जब्त की जिसमें 318 पाव देशी शराब निकली, जिसकी कीमत लगभग 23 हजार 850 रुपए की बताई गई है| आरोपी गुलशन चक्रवर्ती के विरुद्ध मारपीट, सट्टा आदि के पूर्व से 26 अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस ने आरोपी विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। ...../ ईएमएस / 28 मई 2026