कंटेंट, कल्चर और फैशन का नया “गरम गरम” तड़का नई दिल्ली (ईएमएस) । फ्लिपकार्ट फैशन ने अपने नए और ट्रेंडिंग कैंपेन ‘GRWM GRWM’ के साथ फैशन शॉपिंग को एक नया अंदाज़ दिया है। GenZ के बीच लोकप्रिय “Get Ready With Me” ट्रेंड को भारतीय ट्विस्ट देते हुए फ्लिपकार्ट ने इसे “गरम गरम” स्टाइल में पेश किया है, जहां फैशन सिर्फ खरीदारी नहीं बल्कि कंटेंट, कल्चर और self-expression का हिस्सा बनकर सामने आता है। 29 मई से 7 जून 2026 तक चलने वाली इस फैशन सेल में ग्राहकों को 10 लाख+ ट्रेंडी स्टाइल्स, 50 से ज्यादा इंटरनेशनल और होमग्रोन ब्रांड्स और कई आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सेल के दौरान 550 मिलियन+ विज़िट्स आने की उम्मीद है, जिसमें GenZ ग्राहकों की हिस्सेदारी लगभग 50% तक हो सकती है। फ्लिपकार्ट फैशन इस कैंपेन के जरिए पारंपरिक End of Season Sale को एक नए, ट्रेडिंग और कल्चर के हिसाब से बदलने की कोशिश कर रहा है। बैगी जींस, कोरियन ट्राउज़र्स, फ्लोरल ड्रेसेज़, पलाज़ो सेट्स और वायरल फैशन ट्रेंड्स के साथ यह सेल खासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। सेल के दौरान Levi’s, Nike, Puma, Titan, Asics, Red Tape, Safari, Rare Rabbit और The Bear House जैसे बड़े ब्रांड्स पर 90% तक की छूट मिलेगी। साथ ही Scratch Cards, SuperCoins और बैंक ऑफर्स भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। फ्लिपकार्ट फैशन के वाइस प्रेसीडेंट कपिल थिरानी ने कहा, “आज फैशन की पसंद और नए स्टाइल्स की खोज पर खासकर युवा पीढ़ी के बीच क्रिएटर्स, ऑनलाइन समुदायों और डिजिटल संस्कृति का बड़ा प्रभाव है। ‘GRWM GRWM’ के जरिए हम पारंपरिक सीज़न एंड सेल को नए रूप में पेश कर रहे हैं, जो इस बात को दर्शाता है कि आज का युवा भारत फैशन को किस तरह देखता और अपनाता है। यह एक ताज़ा, ट्रेंड्स पर आधारित और आज की संस्कृति से जुड़ा खरीदारी अनुभव है। व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सुझाव, आकर्षक फैशन डेस्टिनेशंस और बड़े व किफायती ब्रांड्स के चुने हुए विकल्पों के जरिए यह सेल देशभर के ग्राहकों तक नए फैशन ट्रेंड्स पहुंचा रही है। हम भारत के नए ग्राहकों के लिए फैशन को अधिक आसान, प्रासंगिक और सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं और यह पहल उसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।”