लेख
29-May-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, चर्तुदर्शी, शनिवार, चित्रा नक्षत्र, वलयोगे, गरकरणे, कन्या की चंद्रमा, भद्रा 36/29 नरसिंह जयंती चर्तुदर्शी व्रत, रवियोग तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, धनी-मानी, कवि होगा। मेष राशि :- सफलता के साधन जुटायें, समय की अनुकूलता से लाभ, आवश्यक कार्य बनेंगे। वृष राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, अचानक घटना का शिकार होने से बचें, ध्यान रखें। मिथुन राशि :- अधिकारियों से लाभ स्थगित रखें, अन्यथा विवाद, क्लेश संभव बन जायेगा। कर्क राशि :- विरोधी प्रबल होंगे तथा परेशान करने की स्थिति पैदा करेंगे, जल्दबाजी से हानि होगी। सिंह राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल हो, धन का व्यय होगा, सुख वृद्धि, कार्य वृद्धि अवश्य होगी। कन्या राशि :- संतान से सुख तथा सम्पन्नता के योग बनें, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि :- कार्य-कुशलता से संतोष, बिगड़े कार्य बनेंगे, मित्रों से परेशानी अवश्य बनेगी। वृश्चिक राशि :- सामाजिक कार्यों में मान-प्रतिष्ठा तथा कुटुम्ब की समस्यायें जटिल होंगी। धनु राशि :- स्त्री-कष्ट, समय और धन नष्ट होगा, विरोधी समस्याओं से बचकर चलें। मकर राशि :- षड़यंत्र व कष्ट सामने आये किन्तु कुटुम्ब से लाभ होगा, कष्ट होगा, ध्यान दें। कुंभ राशि :- षड़यंत्रकारी विरोधी विवाद करने के लिये उग्र होंगे, विवाद को टालें नहीं तो हानि होगी। मीन राशि :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष बनेगा, व्यावधान व चिन्ता बनेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका