हैदराबाद (ईएमएस)। पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने कहा कह है कि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को किसी अन्य टीम में जाना चाहिये। रायडू के अनसार राजस्थान रॉयल्स में जिस प्रकार से है उभरते हुए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी खेल रहे हैं। उसके कारण सभी का ध्यान उनपर है। ऐसे में यशस्वी की अच्छी पारियों पर भी किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। रायुडू के अनुसार इन हालातों में यशस्वी को किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलना चाहिेये। रायुडू के अनुसार यशस्वी अपने बल पर टीम को मैच जिता सकते हैं पर रॉयल्स में वैभव की चमक में वह पीछे होते जा रहे हैं। रायुडू ने कहा कि यशस्वी को अब ऐसी टीम में जाना चाहिए जहां वह अपने को बेहतर तरीके से स्थापित कर सकें। रायुडू ने कहा, उसे टीम बदलनी चाहिए, क्योंकि वह हर बार वैभव के साथ बल्लेबाजी करते हुए दब नहीं सकता। वह खुद भी बड़ा खिलाड़ी है। अगर वह किसी दूसरी टीम में जाता है तो अपने बल पर टीम को मैच जिताने में सक्षम है। इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि उसे एक ऐसा मंच चाहिये जिसपर वह खुलकर खेल सके। वैभव लगातार बाकी खिलाड़ियों पर भारी पड़ता पड़ता जा रहा है। उसके साथ एक अनुभवी साझेदार होना चाहिए जो इस स्थिति को समझ सके और मुकाबला करने का प्रयास न करे। आप उसके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकते। साथ ही कहा कि यशस्वी को मुंबई इंडियंस जाना चाहिये जहां वह पारी की शुरुआत भी कर सकते हैं। रायुडू ने माना कि मुंबई इंडियंस उनके लिए एक अच्छी फ्रेंचाइजी साबित हो सकती है। उन्होंने कहा, मुंबई इंडियंस यशस्वी के लिए शानदार टीम हो सकती है। वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं, इसलिए यह उनके लिए ठीक रहेगी। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में जहां वैभव ने आक्रामक बल्लेबाजी की। वहीं वैभव धीमी गति से खेलते दिखे। पावरप्ले में यशस्वी ने 16 गेंदों में केवल 19 रन बनाए, जबकि वैभव ने 20 गेंदों में 60 रन बनाये। इस सत्र में यशस्वी रॉयल्स के सबसे ज्याद रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। उन्होंने 15 पारियों में 426 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.76 और स्ट्राइक रेट 153.23 का रहा है। सत्र में उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए हैं। राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो कप्तान रियान पराग से भी 4 करोड़ ज्यादा थे। हालांकि मौजूदा स्थिति को देखते हुए टीम के उन्हें रिटेन करने की संभावना कम ही है। ऐसे में यशस्वी नीलामी में उतर सकते हैं। गिरजा/ईएमएस 29 मई 2026