राज्य
29-May-2026


क्षवि धूमिल करने, लगाए गये आरोपों पर कार्यवाही की मांग जबलपुर (ईएमएस)। राघवेंद्र दत्त तिवारी उर्फ रघु तिवारी ने अपने उपर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप पर सफाई देते हुये खुद पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखा। एसपी की अनुपस्थिति में उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को आवेदन सौंपते हुए निशांत लोधी उर्फ राजा और श्रीमती गीता अरोरा पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। तिवारी का कहना है कि अनुकंपा नियुक्ति के मामले में उन्होंने विधिक प्रक्रिया के तहत कैट जबलपुर बेंच में याचिका दायर करवाई थी, जिसकी अधिवक्ता फीस 50 हजार रुपये तय थी, जबकि विरोधी पक्ष इसे बढ़ाकर 1 लाख 10 हजार रुपये बताकर गलत प्रचार कर रहा है। रघू तिवारी ने कहा कि उनकी सामाजिक क्षवी धूमिल करने की कोशिश की गई है. आवेदन के साथ तिवारी ने न्यायालयीन दस्तावेज और अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। उनका दावा है कि कैट से संबंधित पक्ष के हित में आदेश भी पारित हो चुका है, लेकिन आगे की प्रक्रिया अनावेदकों द्वारा पूरी नहीं की गई। तिवारी ने आरोप लगाया कि अब अपनी लापरवाही छिपाने के लिए उन्हें बदनाम करने और अवैध धन उगाही का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि कोर्ट के वकील की फीस गीता अरोरा के माध्यम से दी गई थी. गीता और निशांत लोधी मकान मालिक किराएदार हैं. लिहाजा गीता को लगा की कहीं उसको न फंसा दिया जाए, इसके लिये उसने निशांत के साथ मिलकर मनगढ़ंत आरोप लगा दिये. उन्होंने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। सुनील साहू / शहबाज/ 29 मई 2026/ 07.00