राज्य
29-May-2026


जमुई, (ईएमएस)। बिहार के जमुई जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के ग्राम धमनी और शूरायडी के बीच पहाड़ी इलाके से अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में छिपाकर रखे गए 01 सिंगल शॉट मस्कट, 01 सिंगल शॉट देशी कट्टा, 04 डेटोनेटर और 05 जिलेटिन रॉड्स बरामद किए गए। पुलिस का मानना है कि बरामद हथियार और विस्फोटक किसी बड़ी आपराधिक या नक्सली गतिविधि में इस्तेमाल किए जा सकते थे। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सुरक्षा बल इलाके में लगातार सर्च अभियान चला रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार और विस्फोटक वहां किसने छिपाकर रखे थे। संतोष झा- २९ मई/२०२६/ईएमएस