राज्य
29-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। गढ़ा के कछपुरा ओवरब्रिज में शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार मेट्रो बस ने बाइक सवार 2 महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला बस के पहिए में फंस कर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। जिसके चलते उसके सिर पर पहुंची गंभीर चोट कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में महीला के बेटी और दामाद घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये मेडिकल कालेज भेजा गया. पुलिस के मुताबिक यादव कॉलोनी निवासी कविता पटेल अपनी बेटी और दामाद के साथ बाइक से गढ़ा की ओर जा रही थीं। दोपहर करीब 2 बजे जब उनकी बाइक कछपुरा ब्रिज की ढाल से नीचे उतरी, तभी सामने से आ रही मेट्रो बस के चालक ने अचानक लापरवाही से यू-टर्न ले लिया। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना करने वाले मेट्रो वाहन का नंबर एमपी-20-पीए-1271 बताया गया है बाइक सीधे बस की चपेट में आ गई। हादसे में 42 वर्षीय कविता पटेल की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी और दामाद घायल हो गए। बताया जाता है कि पहिए में घिसटती महिला का सिर बुरी तरह कुचल गया था और भेजा बाहर आ गया था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाते हुए आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी एकत्रित किए जा रहे हैं। सुनील साहू / शहबाज/ 29 मई 2026/ 07.00