क्षेत्रीय
29-May-2026


वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी बालाघाट (ईएमएस). जिले में 63 लाख रुपए की ठगी और धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने ग्राम पंचायत गर्रा के सरपंच सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कोतवाली पुलिस ने ग्राम पंचायत गर्रा के सरपंच वैभव बिसेन एवं दिलीप भैरम के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ ग्राम गर्रा निवासी जितेंद्र उर्फ मोनू भगत की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। पीडि़त जितेंद्र भगत ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने जमीन में निवेश कर अधिक मुनाफा दिलाने का लालच देकर उससे कुल 63 लाख रुपए ले लिए, लेकिन न तो मुनाफा दिया और न ही रकम वापस की। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पीडि़त ने बताया कि उसने 6 फरवरी 2025 को 40 लाख रुपए, 9 जुलाई 2025 को 20 लाख रुपए तथा 11 जुलाई 2025 को 3 लाख रुपए नकद आरोपियों को दिए थे। पुलिस ने जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन से संबंधित व्हाट्सएप चैट और अन्य साक्ष्यों का भी परीक्षण किया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिलीप भैरम ने पीडि़त को 10 लाख रुपए बैंक के माध्यम से लौटाए थे, लेकिन बाद में न्यायालय में पैसे लेकर वापस नहीं करने की शिकायत दर्ज करा दी थी। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दिए जाने के बाद जांच महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक किरण बरकड़े द्वारा की गई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। भानेश साकुरे / 29 मई 2026