क्षेत्रीय
29-May-2026
...


अनदेखी... हेलमेट, सीट बेल्ट मुहिम हवा, खुला पेट्रोल-डीजल बेचने के प्रतिबंध का पालन नहीं, मुफ्त हवा, ठंडा पानी और शिकायत रजिस्टर गायब, पेट्रोल पंपों पर सुविधाओं का दिखावा रायसेन। नगर सहित जिले के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाएं केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई हैं। प्रशासनिक निर्देशों और सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। मुफ्त हवा, ठंडा पेयजल, स्वच्छ शौचालय और शिकायत रजिस्टर जैसी सुविधाएं या तो उपलब्ध नहीं हैं या सिर्फ दिखावे के लिए रखी गई हैं। स्थिति यह है कि कई पेट्रोल पंपों पर मुफ्त हवा भरने की मशीनें बंद पड़ी हैं। जहां मशीनें चालू हैं, वहां उन्हें संचालित करने वाला कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। गर्मी के इस दौर में वाहन चालकों को पीने के लिए ठंडा और स्वच्छ पानी तक नहीं मिल पा रहा। अधिकांश पेट्रोल पंपों के शौचालयों में ताले लगे रहते हैं। या फिर पर्याप्त साफ सफाई की कमी बनीं रहती है।जिससे यात्रियों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर लापरवाही सामने आई है। पेट्रोल-डीजल भरवाने आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट के भी ईंधन दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले हेलमेट और सीट बेल्ट अभियान अब केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। बाटलों में पेट्रोल देना जारी,... खतरे के संकेत इतना ही नहीं, खुले में बोतलों और डिब्बों में पेट्रोल-डीजल बेचने पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई पेट्रोल पंपों पर यह काम धड़ल्ले से जारी है। इससे आगजनी और दुर्घटना का खतरा बढ़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय केवल खानापूर्ति करते नजर आ रहे हैं। कई पेट्रोल पंपों पर शिकायत.... रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं है। ग्राहकों को यह जानकारी तक नहीं दी जाती कि किसी गड़बड़ी या शिकायत की स्थिति में वे कहां शिकायत दर्ज कर सकते हैं। गुणवत्ता जांच और माप में गड़बड़ी की आशंका होने पर ग्राहकों को परीक्षण कराने का अधिकार है, लेकिन अधिकांश पंपों पर इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारी निरीक्षण के नाम पर सिर्फ औपचारिक दौरे करते हैं। नियमों के पालन की वास्तविक जांच नहीं होती। यही वजह है कि पेट्रोल पंप संचालकों के हौसले बुलंद हैं और वे प्रशासनिक आदेशों को गंभीरता से नहीं ले रहे। इनका कहना है.... जिले के अमूमन सभी डीजल पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को जरूरी सुविधाएं मिलें। इसके लिए हमने फूड विभाग सहित नापतोल विभाग के अधिकारियों की टीम के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जेके भावसार जिला नापतोल अधिकारी रायसेन पेट्रोल पंपों पर यह सुविधाएं होना जरूरी.... वाहनों में मुफ्त हवा भरने की व्यवस्था। पीने के लिए शुद्ध और ठंडा पानी। साफ-सुथरा शौचालय। प्राथमिक उपचार किट। इमरजेंसी फोन सुविधा। शिकायत रजिस्टर की उपलब्धता। गुणवत्ता जांच की जानकारी। पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम। अधिकांश पेट्रोल पंपों की ताजा स्थिति..... मुफ्त हवा की अधिकांश मशीनें बंद। शौचालयों में ताले। शिकायत रजिस्टर गायब। अप्रशिक्षित स्टाफ तैनात। हेलमेट-सीट बेल्ट नियमों की अनदेखी। खुले में पेट्रोल-डीजल बिक्री जारी। किशोर वर्मा ईएमएस रायसेन 29/05/2026