क्षेत्रीय
30-May-2026
...


- इंदौर कॉरपोरेशन की टीमे घोषित इन्दौर (ईएमएस)। एसोसिएशन सचिव जे. सी. राठौर ने राज्य स्तरीय मास्टर्स क्लासिक और इक्विप्ड पुरुष व महिला पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली इंदौर कॉरपोरेशन टीम की घोषणा की। घोषणा अनुसार महिला वर्ग की खिलाडी श्रीमती गीता चौहान, शंत्वाना शर्मा, पुरुष वर्ग में निखिल सोमानी, मुर्तजा बेरिन्ग्वाला, मनोहर रैकवार, राजेश परमार, हरबिंदर सिंह गिरें, रमेश चन्द्र नामदेव, श्रीराम तारे, सुरेन्द्र सिंह राठौर, अशोक दुबे, चन्दन सिंह चौधरी है । इसके साथ ही एसोसिएशन के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय निर्णायक, श्रीराम तारे, रमेश नामदेव, संजीव राजदान, मनीष लश्करी, अंबिकेश तिवारी, आदित्य द्विवेदी, जितेंद चौहान, राजेश्वर वर्मा, शुभम जैन, कैलाश जोशी, मीरा राजदान, रेखा अग्रवाल भी प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सहभागिता देंगे। प्रतियोगिता ग्वालियर में आयोजित की जा रही है। जिसमें भाग लेने हेतु टीम रवाना हो चुकी है। - 30 मई 2026