क्षेत्रीय
30-May-2026
...


- बसपा संभाग प्रभारी की उपस्थिति में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित राजगढ़(ईएमएस)l गत दिवस जिले के नरसिंहगढ़ स्थित रामीबाई धर्मशाला में बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई l बैठक में नरसिंहगढ़ विधानसभा के अलावा जिले के पूर्व बसपा पदाधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे l बैठक की शुरुआत में उपस्थित बसपा पदाधिकारियों ने महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया l बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बहुजन समाज पार्टी के भोपाल संभाग प्रभारी डॉ राजेंद्र सूर्यवंशी ने अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओ से विधानसभा स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया l उन्होंने कहा कि हम संघठन को मजबूत किए बिना विधानसभा और लोकसभा सीट नही जीत सकते, इसलिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बहन मायावती और साहब कांशीराम जी के सिपाही के रूप में शक्रिय होकर पार्टी हित में काम करें l बसपा प्रभारी श्री सूर्यवंशी ने जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ से मिलजुलकर पार्टी को मजबूत करने की बात कही l बैठक में बड़ी संख्या में बसपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे ल - निखिल/राजगढ़/30/5/2026