30-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस)। बालिकाओं को आत्मसुरक्षा की जानकारी के साथ ही स्वयं के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास करने के उद्देश्य से सेवा भारती इंदौर विभाग द्वारा 5 दिवसीय आत्मसुरक्षा शिविर का आयोजन किशोरी विकास बाल वर्ग के अंतर्गत रामेश्वर प्रभाग में आयोजित किया गया। इस शिविर में प्रशिक्षिका कनिषा सेतपाल ने बालिकाओं को अलग-अलग ग्रुप में प्रशिक्षण दिया। कुछ समूहों में उन्हें योग, आसन तथा नियुद्ध (कराटे/मार्शल आर्ट) जैसी विभिन्न विधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। - 30 मई 2026