क्षेत्रीय
30-May-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस)बाट-माप इंस्पेक्टर की कथित तानाशाही के विरोध में मक्खनपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रमाकांत बजाज ने की, जिसमें बाजार के सभी व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने बाजार में कई ठेकेदार नियुक्त कर रखे हैं जो व्यापारियों से अवैध वसूली करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। व्यापारियों ने बताया कि ठेकेदारों ने 2024 और 2025 में पैसा लेने के बाद भी रजिस्ट्रेशन रसीद नहीं दी। कई बार मांगने पर भी शासन की गाइडलाइन नहीं दिखाई जाती और मनमाने ढंग से वसूली की जाती है। व्यापारियों ने कहा कि इंस्पेक्टर के इस रवैये से सरकार की छवि खराब हो रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि अवैध वसूली में इंस्पेक्टर की मिलीभगत है। बैठक में व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए, ताकि व्यापारियों में अच्छा संदेश जाए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, श्री प्रकाश, सुधीर कुमार, विपिन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, जसवंत कुमार, मुकेश चक, मनीष कुमार, यशदीप गुप्ता, राकेश कुमार, सुनील कुमार, अंशुल गुप्ता, विष्णु कुमार, शिवप्रसाद गुप्त, शशीकांत, राजेश कुमार, अनिल कुमार, संतोष कुमार, ज्ञानप्रकाश, उदय प्रकाश, श्यामबिहारी, राजीव गुप्ता, उमाकांत, अनिल कुमार, विमल गुप्ता, निखिल गुप्ता, हरीकांत समेत कई व्यापारी मौजूद रहे। ए.शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद