राज्य
30-May-2026


लखनऊ (ईएमएस)। यूपी में एक बार फिर से लोगों को बिजली का झटका लगना तय है, क्योकि इस बार जून में उपभोक्ताओं को यूपी पॉवर कॉरपोरेशन ने बिजली के बिल में बढ़ोतरी की है, और अब 10 प्रतिशत बढ़ा हुआ बिल देना होगा। यह बिल फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली बिल में बढ़कर आएगा। इसका असर घरेलु उपभोक्ताओं और कृषि, व्यवसाय से जुड़ें उपभोक्ताओं पर दिखेगा। आम लोगों के लिए ये दोहरी मार है, क्योकि पहले पेट्रोल-डीज़ल और अब बिजली का बढ़ा हुआ बिल। सरचार्ज के नाम पर यह लोगो की जेब पर असर डालेगा। उल्लेखनीय है कि फ्यूल सरचार्ज जो पावर कारपोरेशन फ्यूल यानि कोयला, गैस इत्यादि की बढ़ी कीमत उपभोक्ताओं से वसूलता है, उपभोक्ता पहले ही स्मार्ट मीटर को लेकर परेशान थे और अब ये नयी मुसीबत बन गयी है। जितेन्द्र 30 मई 2026