- एसडीएम शाक्य नदी, नालों एवं तालाबों की साफ सफाई तथा जीर्ण-शीर्ण भवनों को लेकर हुई समीक्षा बैठक शिवपुरी ( ईएमएस ) | कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी अर्पित वर्मा के निर्देशन पर आगामी मानसून सत्र 2026 को दृष्टिगत वर्षा एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन से निपटने को लेकर पिछोर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व श्रीमती ममता शाक्य द्वारा पिछोर तथा खनियाधाना के सभी विभाग प्रमुखों की एक समीक्षा बैठक नवीन तहसील कार्यालय पिछोर में ली गई।एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य ने समीक्षा बैठक मे उपस्थित सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है इस स्थिति को देखते हुए प्रत्येक विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारी के अनुसार कार्य करें। उन्होंने वर्षा एवं बाढ़ जैसी स्थिति न बने इसके लिए पिछोर एवं खनियांधाना के सीएमओ तथा सीईओ को निर्देश दिए कि जहां-जहां भी नदी नाले एवं तालाब बने हैं उन नालों आदि की साफ सफाई कराई जाये,जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न ना हो एवं रास्तों में पानी आकर रास्ता को अवरुद्ध न करें।उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान पहुंच विहीन क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पर्याप्त खाद्यान्न की अग्रिम उपलब्धता सुनिश्चित हो, उन्होंने जल संसाधन विभाग को निर्देश दिए कि नगर एवं क्षेत्र के सभी तालाबों के बेस्ट बियर की साफ सफाई कराई जाए एवं जहां भी यदि कोई अतिक्रमण किए हुए हैं तो उसके तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर एवं शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुजरने वाली नदी नाले तालाब की साफ सफाई जल भराव वाली संवेदनशील स्थानों की पहचान एवं आपदा राहत दल गठित किया जाये, जिससे कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी।उन्होंने दोनों बीआरसीसी से कहा कि जहां भी जो विद्यालय जीर्णशीर्ण स्थिति में है वहां बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करें तथा विद्यालय के आसपास जो भी व्यक्ति अतिक्रमण किए हुए हैं उनकी जानकारी मुझे दें ताकि मैं अतिक्रमण से मुक्त करा सकूं। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग, पीएचई, पीडब्ल्यूडी, सहित सभी विभागों की समीक्षा की, इसके साथ ही उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई होगी।