मंडला (ईएमएस)। श्री अमृतवेला संगत समिति के द्वारा अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में शुक्रवार को समर चालिया महोत्सव का समापन किया गया।इस अवसर पर चालीस दिन के अखण्ड पाठ का भोग का कार्यक्रम हुआ। अखण्ड पाठ का मुख्य उद्देश्य सभी परिवारों की सुख,शांति एवं खुशहाली के लिए कामना करना है एवं बच्चों को भी आध्यात्म की राह में जोड़ना है।आयोजन के अवसर पर शामिल संगत के द्वारा श्री ग्रंथ साहिब जी की आरती पूजा,अरदास,पल्लव पूजा की गई,परिवारों की सुख शांति के लिए कामना की गई। श्री अमृतवेला संगत समिति के द्वारा बताया गया कि साल में दो बार चालिया महोत्सव का आयोजन किया जाता है। एक ग्रीष्मकाल में समर चालिया एवं दूसरा शीतकाल में चालिया महोत्सव का आयोजन किया जाता है। चालिया महोत्सव को सभी आस्था प्रेमियों के द्वारा श्रद्धा भक्ति भाव से मनाया जाता है। समर चालिया का मुख्य उद्देश्य बच्चों को धार्मिक आस्था,आध्यात्म की राह में जोड़ना है। चालीस दिन तक चलने वाले इस आयोजन में बच्चों के स्कूल के अवकाश होने के कारण उचित समय है,बच्चे मोबाइल से दूर रहकर आध्यात्म की राह से जुड़ सके। कार्यक्रम के अंत में लंगर का आयोजन किया गया, इसमें गुरु प्रसादी के रूप में आस्था प्रेमियों ने भोजन ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में संगत पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/30 मई 2026