शाजापुर (ईएमएस)। गलत दिशा से आ रहे टैªक्टर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सारंगपुर निवासी मनोज केवट अपनी पत्नी सीमा, बेटे अंश और बेटी श्रद्धा के साथ बाइक पर सवार होकर कमरदीपुर गांव में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी शुक्रवार रात को रास्ते में गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घायल परिवार को जिला अस्पताल पहंुचाया गया जहां उनका इलाज किया गया। ईएमएस/ राजेश कलजोरिया/ 30 मई 2026