क्षेत्रीय
30-May-2026
...


मधुबनी, (ईएमएस)। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में फोकल शिक्षिका जीनत परवीन एवं स्मिता शंकर ने सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन का मूल आधार ही स्वच्छता है। स्वच्छता सिर्फ आदत नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन शैली का महत्वपूर्ण अंग है। फोकल शिक्षिका जीनत परवीन ने बच्चों को हाथ धुलाई के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिक्षिका स्मिता शंकर ने व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास की सफाई एवं कचरा प्रबंधन के बारे में बताते हुए बच्चों से कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहीं स्वास्थ्य और खुशहाली निवास करती है। दूसरे सत्र में विभागीय निर्देशानुसार प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक का थीम था मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण। विद्यालय प्रधान ने सभी आगत अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि हमलोग आपसी समझ,सहयोग और संवाद से ही बेहतर कल का निर्माण कर सकेंगे। संगोष्ठी में सैकड़ों अभिभावक उपस्थित हुए और सभी ने सरकार के इस कदम की काफी सराहना की। सभी अभिभावकों को विद्यालय के शिक्षकों से परिचय कराया गया.अभिभावक विद्यालय की व्यवस्था से काफी खुश नजर आए। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय, अभिभावक और समाज मिलकर ही भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में स्टुडेंट आफ द मंथ का पुरस्कार तेजस्वी कुमारी एवं पैरेंट्स आफ द मंथ के पुरस्कार से सुधीर कुमार महतो को नवाजा गया। अभिभावकों में आशीष कुमार झा, देवकृष्ण झा,जितेंद्र झा,हरिनारायण साह,लालू यादव, सुधीर कुमार महतो, रामविलास साह,चांदनी देवी, कविता देवी, ममता देवी, रानी देवी, सोनम देवी, राखी देवी, संजय पासवान, पवन कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। विद्यालय के वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, संगीता कुमारी रजक,जीनत परवीन, उम्मे हबीबा, शांति कुमारी, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र लता कुमारी, मो. रूहुल्लाह, प्रदीप कुमार पंडित, स्मिता शंकर, रोजी प्रिया,पूजा कुमारी सुमन, कामिनी कुमारी, वंदना कुमारी शिक्षा सेवक दीपक कुमार एवं छोटू कुमार सदाय भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्तिक कुमार/संतोष झा- ३० मई/२०२६/ईएमएस