क्षेत्रीय
30-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। विगत 1 मई से आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर स्थानीय संजय स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी जिला खेल अधिकारी अरुण रघुवंशी द्वारा बताया गया कि विगत 1 मई से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें क्रिकेट, कराते, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल हॉकी एवं टेबल टेनिस आदि खेलो का प्रशिक्षण प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण संजय स्टेडियम एवं उत्कृष्ट विद्यालय पठार में आयोजित किए गए। चारों विकास खंड से जिले के लगभग 800 खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर का लाभ प्राप्त किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन फिटनेस एवं खेल संबंधी प्रशिक्षण प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान कराए गए। कलेक्टर एवं अतिथियो द्वारा खिलाड़ियों को ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अपने छुट्टी के समय का सदुपयोग करने हेतु बधाई दी गई और समस्त अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर अभि डांस अकादमी द्वारा खिलाड़ियों एवं अतिथियों को जुंबा डांस का प्रदर्शन कराया गया साथ ही डांस ग्रुप द्वारा स्वागत नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। समापन कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा उपस्थित खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को नशा मुक्ति की शपथ समिति के सदस्यों द्वारा दिलाई गई अंत में अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं खेल सामग्री वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर साकेत मालवीय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर द्वारा की गई। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया एवं पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी उपस्थित रहे। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 30 मई 2026