क्षेत्रीय
30-May-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। पॉलिटेकनिक महाविद्यालय में इस बार भी अंतिम वर्ष में पढ़ रहे जून 2026 में अपना डिप्लोमा पूर्ण करने जा रहे छात्रों का कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से सुब्रोस इंडिया ग्रुप नॉएडा के ग्लोबल ऑटोटेक लिमिटेड में चयन हुआ है। उक्त कैंपस में कुल 28 छात्र छात्राओं का चयन हुआ है। जिसमे पॉलिटेकनिक के अतिरिक्त पोलिटेकनिक कॉलेज लटेरी (जिला विदिशा) के भी कंप्यूटर साइंस, सिविल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का चयन हुआ है। इस प्लेसमेंट ड्राइव के साथ ही वर्ष 2026 में पास आउट होने जा रहे अंतिम वर्ष में पढ़ रहे सभी छात्र छात्राओं को कई नेशनल एवं मल्टीनेशनल कंपनियों में बड़े जॉब मिले हैं। मल्टीनेशनल कंपनी अदानी ग्रुप लिमिटेड के मालनपुर ग्वालियर प्लांट द्वारा जनवरी 2026 में कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से मैकेनिकल ब्रांच के 9 छात्रों को चयनित किया गया। इस कैंपस ड्राइव में संस्था के मैकेनिकल ब्रांच के 2026 बैच के छात्रों को कैंपस में साक्षात्कार का मौका मिला। यह प्लांट इसराइल शासन के संयुक्त तत्वावधान से थल सेना के लिए स्माल वेपन्स का निर्माण करती है। ईएमएस/ ओमप्रकाश रघुवंशी/ 30 मई 2026