क्षेत्रीय
30-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। कृषि उत्पादन आयुक्त अशोक वर्णवाल ने शनिवार को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के सब्जी फार्म का भ्रमण कर लौकी और खरबूजा के हाइब्रिड बीज उत्पादन की उन्नत तकनीकों का अवलोकन किया। वैज्ञानिकों ने नियंत्रित परागण, बैगिंग, टैगिंग और बीज प्रसंस्करण की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। आयुक्त ने विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं नवाचार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी तकनीकें किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सुनील साहू / शहबाज / 30 मई 2026