क्षेत्रीय
30-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल एवं स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने शनिवार को जिला अस्पताल के निर्माणाधीन नवीन भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने अस्पताल की ओपीडी, माइक्रोबायोलॉजी लैब, पैथोलॉजी विभाग और जिला औषधि भंडार का भी जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज की आभा आईडी बनाई जाए ताकि उन्हें डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। सुनील साहू / शहबाज / 30 मई 2026/ 09.00