देवास(ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति एवं संभाग प्रभारी लता वानखेड़े तथा जिला प्रभारी धनंजय शर्मा से चर्चा के उपरांत भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सामाजिक कार्यकर्ता पंकज सोनी को भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। पार्टी संगठन द्वारा जारी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति पर पंकज सोनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, क्षेत्रीय सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव एवं संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। सोनी के मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। चौहान / 30 मई, 2026