क्षेत्रीय
30-May-2026
...


देवास(ईएमएस)। मौसम ने शनिवार सुबह अचानक करवट ली। सुबह करीब 7 बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और कुछ देर तक ओले भी गिरे। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे शहरवासियों को पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। करीब आधे घंटे तक तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने पूरे वातावरण में ठंडक घोल दी। मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया और सुबह का मौसम खुशनुमा होने से कई लोग सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर भी निकले। बारिश ने आम लोगों को गर्मी से भले ही राहत दी, लेकिन एमजी रोड के व्यापारियों के लिए यह परेशानी का सबब बन गई। दरअसल, एमजी रोड पर इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण खुदाई वाले और अधूरे कार्यस्थलों पर पानी भर गया। दुकानों के ठीक सामने जलभराव होने से व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौहान / 30 मई, 2026