30-May-2026
...


हरदा (ईएमएस)। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने विद्यार्थियों को माहवारी के दौरान होने वाली परेशानियों से अवगत कराया और बताया कि माहवारी के दौरान महिलाओं को स्वच्छता एवं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की परामर्शदाता पारुल काशिव ने विद्यार्थियों को माहवारी के दौरान रखी जाने वाली सावधानियो के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होने महावारी के दौरान सेनेटरी पैड इस्तेमाल करने के बारे में बताया और संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक महिला को 5 घंटे में सेनेटर पैड बदलने की सलाह दी। उन्होंने किशोरी बालिकाओं को समाज में होने वाली कई भ्रांतियों से रूबरू कराया कि माहवारी के दौरान परिवारों में किस तरह एक महिला को अछूतो वाली दृष्टि से देखा जाता है एवं दुर्व्यवहार किया जाता है। व्याख्यान में महाविद्यालय की बालिकाओं ने संपूर्ण जानकारी। इस दौरान बालिकाओं के साथ परामर्शदाता पारुल काशिव ने प्रश्न उत्तर सत्र रखा। इसके तहत बालिकाओं के मन में उठ रहे सभी विचारों एवं प्रश्नों का समाधान किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा गायकवाड़ ने किया।इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक अंकित गायकवाड़, राधिका बघेल, तनीषा चौहान, रूपाली, लेदाराम सोलंकी, शुभम, कुणाल, रूद्र, सौम्य, नवीन ने कार्यक्रम का सफल नेतृत्व कर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए गए। इस दौरान महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक मनीषा चौहान, आयुषी सिसोदिया, डॉ. प्रियंका राय, डॉ नीलोफर खान एवं स्टाफ उपस्थित रहा। ईएमएस/ मोहने/ 30 मई 2026